• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली-अज्ञात वाहन की टक्कर से खूनीगुड़ा निवासी नारायण सिंह की हुई मौत,बोया की तरफ जा रहे थे कि हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली-बाली में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात को बोया सर्कल के पास हुआ। मृतक की पहचान खुडाला अस्पताल में एलडीसी पद पर कार्यरत नारायण सिंह (50) निवासी खूनी गुड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नारायण सिंह बोया से बाली की ओर आ रहे थे। बोया सर्किल के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तुरंत उपचार के लिए बाली अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक नारायण सिंह की पत्नी का निधन करीब एक वर्ष पहले हो चुका था। उनके परिवार में दो बेटियां हैं। इस हादसे की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Previous Post

सुमेरपूर-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नेतरा ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन, पात्र जरूरतमंदों को किया पट्टा वितरण

Next Post

भाटूण्ड में बाइक सवार की मौत के बाद आश्वाशन पर परिजनों ने शव उठाया  पुलिस ने मेगा हाईवे पर यातायात किया सुचारू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page