• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा के ईओ को मिला आबूरोड पालिका का अतिरिक्त कार्यभारः आबूरोड ईओ के निलंबन के बाद कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 19, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा के ईओ को मिला आबूरोड पालिका का अतिरिक्त कार्यभारः आबूरोड ईओ के निलंबन के बाद कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी (EO) पद का अतिरिक्त कार्यभार अब पिण्डवाड़ा नगर पालिका के ईओ योगेश आचार्य को सौंपा गया है। सिरोही जिला कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

ईओ के निलंबन के बाद कार्रवाई

ये नियुक्ति आबूरोड नगर पालिका के पूर्व अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार झिंगोनीया के निलंबन के बाद हुई है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ने 17 जून को आदेश जारी कर झिंगोनीया को निलंबित किया था और उनका मुख्यालय स्थानीय निकाय विभाग निदेशालय, जयपुर निर्धारित किया था। इसके परिणामस्वरूप आबूरोड नगर पालिका में EO का पद रिक्त हो गया था।

पिंडवाड़ा के ईओ को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने और नगर पालिका के कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योगेश आचार्य को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे पिण्डवाड़ा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी के रूप में अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आबूरोड नगर पालिका के EO पद का भी कार्यभार संभालेंगे। आचार्य अग्रिम आदेश तक दोनों निकायों के प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे।

जिला प्रशासन के इस निर्णय से आबूरोड नगर पालिका के नियमित प्रशासनिक कार्यों और विकास संबंधी गतिविधियों के संचालन में निरंतरता बनी रहने की उम्मीद है।

Previous Post

जालोर को मिली बीकानेर के लिए पहली रेगुलर ट्रेनः लालगढ़-साबरमती एक्सप्रेस को 21 जून को रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

Next Post

भीनमाल से 938 ग्राम अफीम बरामद, एक गिरफ्तारः जेरण ढाणी में टीम ने दी दबिश, रसोई में रखा मिला मादक पदार्थ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page