• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर को मिली बीकानेर के लिए पहली रेगुलर ट्रेनः लालगढ़-साबरमती एक्सप्रेस को 21 जून को रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 19, 2026
in Local
0
जालोर को मिली बीकानेर के लिए पहली रेगुलर ट्रेनः लालगढ़-साबरमती एक्सप्रेस को 21 जून को रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे लालगढ़ (बीकानेर) और साबरमती (अहमदाबाद) के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन जालोर होकर संचालित होगी, जिससे जिले को पहली बार बीकानेर के लिए नियमित दैनिक रेल सेवा का लाभ मिलेगा। इससे पहले करीब एक महीने पहले जालोर को दिल्ली के लिए दैनिक ट्रेन की सुविधा मिली थी।21 जून को बीकानेर से शुरू होगी ट्रेनरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को बीकानेर में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन संचालन को लेकर 14 जून को स्वीकृति जारी हो चुकी थी, हालांकि उस समय ट्रेन नंबर और समय-सारिणी जारी नहीं की गई थी। नई ट्रेन अहमदाबाद और बीकानेर के बीच वाया जालोर संचालित होगी।जालोर से बीकानेर के लिए अब रोज मिलेगा रेल कनेक्शन

वर्तमान में जालोर से बीकानेर के लिए केवल

दादर-बीकानेर-दादर एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन ही उपलब्ध है। नई ट्रेन शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच रोजाना रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा। करीब 740 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन मेहसाणा, पाटन, मोदरान, समदड़ी, भीलड़ी, धानेरा, रानीवाड़ा, भीनमाल, जालोर, मोकलसर, लूणी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर और लालगढ़ सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।सुबह बीकानेर पहुंचकर रात को वापस आ सकेंगे यात्री

नई ट्रेन साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस (19407) और लालगढ़-साबरमती एक्सप्रेस (19408) के नाम से संचालित होगी। साबरमती से ट्रेन प्रतिदिन शाम 5.55 बजे रवाना होकर रात 8.50 बजे भीलड़ी, 11.20 बजे जालोर और अगली सुबह 7.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 8.10 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।

वहीं लालगढ़ से ट्रेन रात 9.05 बजे रवाना होगी और 9.20 बजे बीकानेर, अगली सुबह 6.20 बजे जालोर, 8.45 बजे भीलड़ी होते हुए सुबह 11.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

यात्रियों को मिलेगा दिनभर काम निपटाने का मौका

नई ट्रेन जालोर के यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। यात्री सुबह बीकानेर पहुंचकर दिनभर अपने जरूरी काम निपटा सकेंगे और रात में उसी ट्रेन से वापस जालोर लौट सकेंगे। ट्रेन को 23 एलएचबी कोच के साथ संचालित किया जाएगा। कोचों में पानी भरने की व्यवस्था जोधपुर और रानीवाड़ा स्टेशनों पर की जाएगी।

Previous Post

तखतगढ-नल सूखे, तार बेकार बीजेपी सरकार में जनता कर रही त्राहिमाम,दुसरे दिन फिर समथॅको के साथ धरना प्रदर्शन एवं भुख हडताल पर बैठे निर्दलीय पार्षद

Next Post

पिंडवाड़ा के ईओ को मिला आबूरोड पालिका का अतिरिक्त कार्यभारः आबूरोड ईओ के निलंबन के बाद कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Next Post
पिंडवाड़ा के ईओ को मिला आबूरोड पालिका का अतिरिक्त कार्यभारः आबूरोड ईओ के निलंबन के बाद कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

पिंडवाड़ा के ईओ को मिला आबूरोड पालिका का अतिरिक्त कार्यभारः आबूरोड ईओ के निलंबन के बाद कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page