PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिंटू अग्रवाल
पुलिस थाना सुमेरपुर द्वारा “शातिर अभ्यस्त जेब कतरा हिस्ट्रीशीटर एवं स्थाई वारण्टी” बाबू उर्फ गणपत गिरफतार।पुलिस थाना सुमेरपुर द्वारा पुलिस थाना बालोतरा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर एवं स्थाई वारण्टी गणपत उर्फ बाबू गिरफतार।हिस्ट्रीशीटर एवं स्थाई वारण्टी के विरूद्ध विभिन्न पुलिस थानों में चोरी के डेढ दर्जन प्रकरण पंजीबद्व ।- हिस्ट्रीशीटर एवं स्थाई वारण्टी बाबूल उर्फ गणपत शातिर अभ्यस्त जेब कतरा है, जो भीडभाड वाली जगहों पर वारदातों को अंजाम देता है।- “सुमेरपुर पुलिस की अब पैनी नजर, अपराधियों पर जारी है।”
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, जितेन्द्र सिंह वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं सवाई सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली के नेतृत्व में पुलिस थाना सुमेरपुर के हल्का क्षेत्र में हो रही चोरीया, नकबजनी एवं वाछित अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के लिये एवं वारदातों की रोकथाम हेतु एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीमः-
1. गुलाब राम मुआ न. 83 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
2. दिलीप सिंह मीणा कानि न. 1459 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
3. राजकुमार मीणा कानि न. 413 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
4. छोटू सिंह कानि न. 1550 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
5.पूरण मल कानि न. 483 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
6. पंकज कानि न. 571 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
घटना का सारांशः- दिनांक 17.06.2026 को गुलाब राम मुआ न. 83 मय जाप्ता कानि पंकज न. 571 मय 112 बोलरो वाहन चालक एंव रात्रीकालीन मोटरसाईकिल गश्त जाप्ता कानि दिलीप सिंह न. 1459, कानि पूरण मल न. 483 मय सरकारी मोटरसाईकिल के दौराने रात्रीकालीन गश्त कें रोडवेज बस स्टैण्ड सुमेरपुर में एक शख्स पुलिस को बावर्दी देखकर हडबडाकर भागने की कोशिश की जो संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस जाब्ता द्वारा शख्स को दस्तयाब किया जाकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गणपत उर्फ बाबु का होना बताया, जो संदिग्ध होने एवं कोई संज्ञेय अपराध कारित करने की फिराक में होने से उक्त शख्स को धारा 126, 170 बीएनएसएस के तहत गिरफतार किया गया। गैरसायल गणपत उर्फ बाबू के विरूद्ध चोरी, नकबजनी, मारपीट, अपहरण, दुष्कर्म के विभिन्न पुलिस थानों में करीब डेढ दर्जन प्रकरण पंजीबद्ध है। गैरसायल बाबू उर्फ गणपत पुलिस थाना बालोतरा कोतवाली को हिस्ट्रीशीटर एंव स्थाई वारण्टी है। गैरसायल बाबू उर्फ गणपत करीब एक साल से कस्बा सुमेरपुर में संजय नगर में किराया का मकान लेकर रह रहा था। गैरसायल बाबू उर्फ गणपत मुख्य बस स्टैण्ड, धार्मिक कार्यक्रमों, रेल्वे सफर एवं बसों में सफर करतें हुए भीडभाड होने से बैगों एवं जेबो को काटकर वारदात को अंजाम देता है।
गैरसायल का विवरण:-
1. गणपत उर्फ बाबु पुत्र गोरखाराम उम्र 37 साल जाति नाई निवासी बालकनाथ की कुटीया गार्ड कोलोरी वार्ड न 01 बालोतरा पुलिस थाना बालोतरा जिला बालोतरा।

