• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियो ने सरकार की सद्भबुध्दि हेतु यज्ञ किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली पंचायत समिति परिसर में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया यज्ञ, विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से की सकारात्मक पहल की अपेक्षा

बाली। पंचायत समिति बाली में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन उप शाखा बाली के तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष नेकाराम गरासिया की अध्यक्षता में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में सरकार की सद्बुद्धि एवं सकारात्मक निर्णय की कामना को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया।

यज्ञ के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त करते हुए सरकार से कर्मचारी हित में उचित निर्णय लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के प्रति समर्थन जताया।

कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि लक्ष्मण राम, संरक्षक नथमल, कोषाध्यक्ष सुरेश देवासी सहित पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित कर्मचारियों ने संगठन की एकता एवं मांगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई।

यज्ञ के समापन पर सभी कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती एवं मांगों के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Previous Post

रानी-ट्रेन से गिरने पर यात्री की मृत्यु, रामाजी गुड़ा का बताया जा रहा मृतक

Next Post

बीजापुर विद्यालय में नवीन कक्षा कक्षों का शिलान्यास विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने किया

Next Post

बीजापुर विद्यालय में नवीन कक्षा कक्षों का शिलान्यास विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page