PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
राणकपुर एक्सप्रेस से गिरने पर यात्री की मृत्यु, शव रानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया
नगराज वैष्णव
रानी रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरने पर एक यात्री की मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई से सोमेसर की ओर यात्रा कर रहे ओगड़राम पुत्र तेजाराम जणवा चौधरी, निवासी रामाजी गुड़ा राणकपुर एक्सप्रेस से गिर गए। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी फालना की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान जीआरपी के सुरेन्द्र सिंह चारण एवं बाबूलाल जाट मौजूद रहे।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को रानी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जीआरपी द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।



