PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बस्सी गांव के निकट स्थित रपट पर पुलिस के बैरिकेड से भरे मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की भिडंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया और उसका अगला हिस्सा सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे से पहले ट्रैक्टर चालक ने वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की गई।रपट पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूटा
जानकारी के अनुसार रोहट क्षेत्र के बस्सी गांव निवासी जयकरण चारण ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान जोधपुर से जालोर की ओर जा रहा पुलिस का मिनी ट्रक, जिसमें बैरिकेड भरे हुए थे, ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा सड़क किनारे खाई में जा गिरा। वहीं पुलिस का मिनी ट्रक भी सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर रुक गया।चालक ने समय रहते लगाई छलांग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक जयकरण चारण ने खतरा भांपते हुए समय रहते वाहन से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर चोट लगने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
दुर्घटना के कारणों की जांच जारी
पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की प्रारंभिक जांच की जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।


