• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही- गलती से फिनाइल पीया: उल्टियां होने पर किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, इलाज जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0
सिरोही- गलती से फिनाइल पीया: उल्टियां होने पर किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, इलाज जारी

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ने बुधवार सुबह गलती से फिनाइल पी लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार किशोरी ने घर में रखा फिनाइल गलती से पी लिया। फिनाइल पीने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां आने लगीं।

उल्टियां करने की आवाज सुनकर परिजनों ने उससे पूछा। किशोरी ने बताया कि उसने खांसी की दवाई समझकर कुछ पी लिया है, जिससे उसकी तबीयत खराब हो रही है।

जब परिजनों ने देखा कि उसने गलती से फिनाइल पी लिया है, तो वे तुरंत उसे गंभीर हालत में सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने किशोरी को तुरंत भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Previous Post

ट्रक से टकराई बस, 7 की मौत: कटर से बस काट कर यात्रियों को निकाला गया, शव बुरी तरह फंसे

Next Post

चामुंडेरी माजीसा धाम पर नाणा से लुढ़कता पहुचा श्रदालू, माताजी के प्रति ऐसी श्रदां की भीषण गर्मी भी बेअसर नजर आई

Next Post

चामुंडेरी माजीसा धाम पर नाणा से लुढ़कता पहुचा श्रदालू, माताजी के प्रति ऐसी श्रदां की भीषण गर्मी भी बेअसर नजर आई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page