PALI SIROHI ONLINE
डूंगरपुर। गुजरात के वडोदरा शहर में बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में 9 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए। बांसवाड़ा से सूरत जा रही बालाजी ट्रेवल्स की स्लीपर बस कोटंबी स्टेडियम (वडोदरा) के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। मृतकों और घायलों में डूंगरपुर तथा बांसवाड़ा जिले के कई लोग शामिल हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और वडोदरा अग्निशमन विभाग की टीमें पहुंचीं।
24 लोगों को सुरक्षित निकाला, 5 शव मिले
एनडीआरएफ की छठी बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 4:40 बजे कंट्रोल रूम को दुर्घटना की सूचना मिली थी। टीम ने आधुनिक उपकरणों और कटिंग मशीनों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।


