• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, जहरीली दवा के सेवन से युवक ने भी तोड़ा दम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, जहरीली दवा के सेवन से युवक ने भी तोड़ा दम

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाडा-बांसवाड़ा जिले के दानपुर और भुंगड़ा थाना क्षेत्रों में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक युवक और एक विवाहिता की मौत हो गई।

दोनों ने अपने-अपने घरों पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा खा ली थी। इसके बाद उन्हें अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

दानपुर थाना क्षेत्र के घाटीपाडा (कुंडल) गांव में अंकित (20) पुत्र मंसू मईडा ने सोमवार की शाम को अपने घर पर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उसे परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

दानपुर थाने के एएसआई इंद्रराज सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने किसी भी प्रकार का अंदेशा या शंका जाहिर नहीं की और शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने बिना पोस्टमॉर्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिया।

शादी के 4 साल बाद विवाहित ने जहर खाया

दूसरी घटना भुंगड़ा थाना क्षेत्र के पाड़ला गांव की है। विवाहिता केसर (22) पत्नी हीरालाल चरपोटा ने घर पर जहरीली दवा खा ली। गंभीर हालत में परिजन उसे एमजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत होगई।

भुंगड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने बताया कि मृतका की शादी को 4 साल हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉच्र्युरी में रखवाया। मंगलवार दोपहर मृतका के पीहर और ससुराल पक्ष के लोगों की मौजूदगी में रिपोर्ट प्राप्त कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। शादी को 7 साल से कम समय होने के कारण मामले की जांच एसडीएम (SDM) द्वारा की जा रही है। जहर खाने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

Previous Post

पाली-भाई ने भाई पर फावड़े से हमला कियाः सिर में आई चोट, गंभीर हालत मे भर्ती कराया

Next Post

आहोर-नंदी महाराज को बंधनमुक्त करने के लिए चिलचिलाती धूप के बीच खेतों में दो घंटे दौड़ी गौ रक्षा फोर्स की टीम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page