PALI SIROHI ONLINE
पादरला ग्राम में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
बाली उपखंड के पादरला ग्राम में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई, तहसीलदार जितेंद्र सिंह चंपावत तथा विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा के निर्देशन में सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि मांगीलाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश भी दिए गए।
शिविर में ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य कार्मिकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों का सहयोग किया। ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।



