• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-बाइक चोरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार,चोरी की 03 बाइक बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मालायती प्रकरणों के अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्र कुमार सिरवी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दिनांक 24-25.05.2026 की मध्यरात्री को गुदरीया कॉलोनी पिण्डवाडा में हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात का खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मोटररसाईकिल बरामद की गई। बरामगदी स्थल पर अन्य 02 मोटरसाईकिले आरोपी के कब्जे होने से धारा 106 बीएनएसएस में जब्त की गई।

घटना विवरणः-प्रार्थी जितेन्द्र कुमार प्रजापत निवासी गुदरिया कॉलोनी पिण्डवाडा ने रिपोर्ट पेश की कि मोटरसाईकिल हिरो / होन्डा कम्पनी की स्प्लेण्डर प्लस नं. आरजे-38-एसजी-4826 को दिनांक 24.05.2026 को मेरे निवास स्थल के बाहर रात्रि में करीब 11.00 बजे हमेशा की तरह हैन्डल लोक लगाकर खडी करके रात्री में खाना वगैरा खाकर परिवार के सभी लोग अपनी अपनी जगह पर जाकर सो गये थे। रात्री में करीब 12.30 बजे उठकर देखा तो मेरी मोटरसाईकिल को चार-पांच लडको द्वारा चोरी कर ले जाते देखा तो उक्त चोरो का पीछा भी किया, लेकिन उक्त चोर उल्लाजी नदी की तरफ भागने में सफल हो गये। वगैरा पर प्रकरण पंजिबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही पुलिसः-पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाईकिल चोरी की वारदात की घटना को गंभीरता से लेते हुये घटना को ट्रेस करने के हर संभव प्रयास किये। उक्त घटना में शरीक आरोपियों की तलाश हेतु थाना स्तर पर टीम मामुर कर टीम द्वारा भरसक प्रयास किये। मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी जेकेश कुमार व राकेश कुमार को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 38-एसजी-4826 को बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से बरामद धारा 106 बीएनएसएस में जब्त

मोटरसाईकिलो का विवरणः-
01. हिरो स्पलेण्डर बरंग काला बिना नम्बरी इंजन नं. एचए 11 ईडीएम4 के 15306 चैसीस नं. एमडीएलएचएडब्ल्यू 129 एम4 के 23977
02. हिरो स्पलेण्डर प्लस रंग ग्रे काला बिना नम्बरी इंजन नं. एचए10 एजीके 4 एम26398 चैसीसी नं. एमबीएलएचएडब्ल्यू084 के 4 एम13706

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-
1. जेकेश कुमार पुत्र  भुबाराम गरासिया उम्र 20 साल निवासी सरी फली वरली पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
2. राकेश कुमार पुत्र  दुदाराम गरासिया उम्र 20 साल निवासी मालवा का चौरा पुलिस थाना बेकरिया जिला उदयुपर।

कार्यवाही टीमः-
1.  महेन्द्र कुमार सिरवी पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
2. ओमप्रकाश स.उ.नि. पुलिस थाना पिण्डवाडा।
3.  लोकेश कुमार कानि. 727 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
4.  अभयसिंह कानि. 724 पुलिस थाना पिण्डवाडा।

Previous Post

पादरला में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन, ग्रामीण हुए लाभांवित

Next Post

सिरोही-गोपालाबेडा कुकावास रोड पर लुट के ईरादों से राहगीरों के वाहनों में तोडफोड करना व दशहत फैलाने वाले दो शातिर भाई गिरफ्तार

Next Post

सिरोही-गोपालाबेडा कुकावास रोड पर लुट के ईरादों से राहगीरों के वाहनों में तोडफोड करना व दशहत फैलाने वाले दो शातिर भाई गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page