PALI SIROHI ONLINE
मेष;चंद्र की गति धन का लाभ करवाएगी। भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा। मंगलवार को संपर्क का लाभ मिलेगा। बुध एवं गुरुवार भी अच्छे दिन रहेंगे। शुक्र एवं शनिवार का भी समय पक्ष का रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
तुला;सोमवार की दोपहर तक समय कठिनाई से भरा रह सकता है। तत्पश्चात समय पक्ष का हो जाएगा। बुधवार को विवाद हो सकता है। गुरुवार एवं शुक्रवार को वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। शनिवार को यात्रा का योग है।
वृषभ;चंद्र का गोचर आय में वृद्धि करेगा। योजनाएं सफल होंगी। मंगलवार को धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। बुध एवं गुरुवार को स्थाई संपत्ति के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। शुक्र एवं शनिवार को मित्रों से मुलाकात होगी।
वृश्चिक;चंद्र अच्छी शुरुआत देगा। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को आय में कमी हो सकती है। गुरु एवं शुक्रवार पुनः अच्छे रहेंगे। सुखद वातावरण मिलेगा। कार्य में गति आएगी। शनिवार को आय की प्राप्ति होगी।
मिथुन;आज शाम तक समस्याएं बनी रहेंगी। कार्यों में विलंब होगा। सोमवार से समय में सुधार होगा। बुध एवं गुरुवार को किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। शुक्र एवं शनिवार को आय में वृद्धि होगी।
धनु;चंद्र की गति आवक को बेहतर बनाएगी। यात्रा पर जाने की इच्छा होगी। सोम एवं मंगल को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। बुध एवं गुरुवार को तनाव अधिक हो सकता है। शुक्र को खर्च होंगे। शनिवार से समय अनुकूल हो जाएगा।
कर्क;आरंभ में आय अच्छी रहेगी, किंतु बाधाएं भी आएंगी। सोम एवं मंगलवार चिंताजनक रहेंगे। बुध से समय में सुधार होगा। गुरुवार को मदद प्राप्त होगी। शुक्र एवं शनिवार को मेहमानों का आगमन हो सकता है। मन में प्रसन्नता रहेगी।
मकर;चंद्र की गति से आय तो अच्छी बनी रहेगी, किंतु सोम एवं मंगलवार को सतर्क रहना होगा। बुध एवं गुरुवार को समय पक्ष का रहेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार को क्रोध करने से बात बिगड़ सकती है।
सिंह;आरंभ में कार्य की अधिकता होगी। सोम एवं मंगलवार को धन में वृद्धि होगी। बुधवार को सहयोग प्राप्त होगा। गुरु एवं शुक्रवार को विरोधी सक्रिय रहेंगे। मन उदास रहेगा। वाहन से कष्ट हो सकता है। शनिवार का दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ;आरंभ में आय अच्छी बनी रहेगी। सोम और मंगलवार को कार्य में तेजी आएगी। बुध एवं गुरुवार को यात्रा का योग है। शुक्र एवं शनिवार को मांगलिक कार्यों में शामिल होने के साथ मन विचलित रह सकता है। आय में वृद्धि होगी।
कन्या;आरंभ में समय अच्छा व्यतीत होगा। सोम एवं मंगलवार को भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार को समय अनुकूल रहेगा। शुक्रवार को विशेष सफलता प्राप्त होगी। शनिवार की दोपहर से तनाव बढ़ सकता है।
मीन;भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। गुरु की सुबह से समय पक्ष का हो जाएगा। शनिवार का दिन भी उत्तम रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।

