PALI SIROHI ONLINE
मेष;प्रारंभ में आय प्रभावित रहेगी। मंगल एवं बुधवार को चंद्र की अनुकूलता से धन की आवक बढ़ेगी। सहयोग की प्राप्ति भी होगी। गुरु एवं शुक्रवार को चिंताएं बढ़ जाएंगी। शनिवार को भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा।
तुला;आरंभ का समय सब प्रकार से मंगलकारी है। शुभ सूचनाएं मिलेंगी। सप्ताह के मध्य में अटके धन की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को सतर्क रहना होगा। विवादों से बचें। व्यय होंगे। शनिवार अच्छा दिन रहेगा।
वृषभ;तृतीय चंद्र से पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। मंगल एवं बुधवार को आय स्थिर रहेगी। मदद की अपेक्षा बेकार जाएगी। गुरुवार को समय अच्छा व्यतीत होगा। शुक्र एवं शनिवार को प्रसन्नता रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।
वृश्चिक;नवम चंद्र। भाग्य एवं पिता का साथ मिलेगा। यात्रा पर जाने का योग भी बनेगा। बुध एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता रहेगी। शुक्रवार को आय में वृद्धि होगी। शनिवार को सावधान रहें। खर्च की अधिकता होगी।
मिथुन;आरंभ में कार्य की अधिकता रहेगी। सहयोग की अपेक्षा पूर्ण होगी। गुरु एवं शुक्रवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। शनिवार को अनावश्यक खर्च होंगे।
धनु;अष्टम चंद्र से परिवार का सहयोग बना रहेगा। मंगल को नए व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। बुध एवं गुरुवार को आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शुक्र एवं शनिवार का समय सफलता दिलाने वाला रहेगा।
कर्क;जिम्मेदारी में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। मंगल एवं बुधवार को शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। सप्ताह के शेष दिनों में परिवार के साथ रहने का मौका प्राप्त होगा। कर्ज से आराम मिलेगा।
मकर;सप्तम चंद्र से पारिवारिक खुशियों की प्राप्ति होगी। आय बेहतर बनी रहेगी। मंगलवार को अत्यधिक बेचैनी महसूस करेंगे। बुधवार-गुरुवार को कार्य में सुधार होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह;मंगलवार की सुबह तक आर्थिक परेशानियों के साथ अन्य समस्याएं भी रह सकती हैं। उसके पश्चात समय हर प्रकार से अनुकूल हो जाएगा। शुक्र एवं शनिवार को भाई सहयोग करेंगे एवं नई कार्य योजनाएं बनेंगी।
कुंभ;चिंताएं हावी रहेंगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। मंगल को समय पक्ष का रहेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। गुरु एवं शुक्रवार को मन पुनः उदास रहेगा। आशंकाओं से घिरे रह सकते हैं। शनिवार को समय अनुकूल रहेगा।
कन्या;सोमवार की शाम तक हर काम में सफलता मिलेगी। मंगलवार इसके विपरीत दिन रह सकता है। संयम बनाए रखें। बुध एवं गुरुवार से स्थितियां पुनः पक्ष की हो जाएंगी। शुक्र एवं शनिवार को धन की प्राप्ति होगी।
मीन;पंचम चंद्र से कार्य में तेजी आएगी। मंगल को अज्ञात चिंता रह सकती है। बुध एवं गुरुवार अच्छे दिन रहेंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी। शुक्रवार को योजनाएं सफल होंगी। शनिवार को कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।

