• April 4, 2026

वरावल टोल पर स्थानीय वाहनों से टोल वसूली के विरोध में वाहन चालकों की बैठक 12 को

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र में टोल वसूली को लेकर एक बार फिर स्थानीय वाहन चालकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बाली-पिंडवाड़ा मेगा हाईवे पर स्थित वरावल, बोया और आमलिया टोल नाकों पर स्थानीय वाहनों से टोल वसूली पुनः शुरू कर दी गई है।

तीनों टोल नाकों पर बार-बार टोल चुकाने की मजबूरी से परेशान वाहन चालकों ने इसके विरोध में 12 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे वरावल में एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस बैठक में टैक्सी चालक और अन्य स्थानीय वाहन चालक शामिल होकर टोल वसूली के खिलाफ आगामी रणनीति तय करेंगे।

टोल संघर्ष समिति के सदस्य हरयेश सिंह भाटी ने बताया कि स्थानीय वाहनों से टोल वसूली बंद करने की मांग को लेकर यह बैठक बुलाई गई है। अब सभी की नजरें 12 अप्रैल को होने वाली इस बैठक पर टिकी हुई हैं।

You cannot copy content of this page