PALI SIROHI ONLINE
वराडा-सावन के तीसरे सोमवार को वराडा गांव में जय सोमनाथ मित्र मंडल की ओर से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा वराडा स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर से शुरू हुई। कांवड़ियों ने हनुमानजी के दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ की।
यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। ढोल-ढमाकों के साथ कांवड़िए गांव के सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचे।
मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
इस कांवड़ यात्रा में कुल 21 कांवड़िए शामिल हुए। गांव में पहली बार इस तरह की यात्रा आयोजित होने से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सावन के सोमवार के अवसर पर सोमनाथ महादेव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जप से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति व खुशहाली की कामना की।


