• April 20, 2026

पिंडवाड़ा-शिक्षक की सड़क हादसे में मौतः वोलकम चौराहे पर सुरक्षा उपायों की मांग

PALI SIROHI ONLINE

वीरवाड़ा-वोलकम चौराहे के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गई। यह घटना पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पिंडवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मृतक की पहचान झांकर निवासी एक अध्यापक के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चौराहे पर सर्कल बनने के बाद से लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ही सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page