वरकाणा में 16 मई को निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित होगा
PALI SIROHI ONLINE
वरकाणा में 16 मई को निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित होगा
नगराज वैष्णव
रानी के वरकाणा गाँव मे श्री भैरव चेरिटेबल ट्रस्ट, बिसलपुर द्वारा संचालित श्री भैरव आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में वर्ष 2026 की निःशुल्क नेत्र शिविर श्रृंखला का 43वां शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में निःशुल्क आंखों की जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
शिविर शनिवार, 16 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय, वरकाणा (पाली) में आयोजित होगा। चयनित मरीजों को बस द्वारा बिसलपुर ले जाकर ऑपरेशन किया जाएगा तथा अगले दिन शिविर स्थल पर वापस छोड़ा जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि भर्ती होने वाले मरीज सुबह के भोजन की व्यवस्था करके आएं। शिविर में चश्मों के नंबर निकालने की व्यवस्था नहीं रहेगी। साथ ही भर्ती मरीज के साथ एक व्यक्ति के ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी।
संपर्क सूत्र के रूप में दिनेशजी चौधरी (97995 55445), हनवंतसिंहजी (8094020036) एवं आई हॉस्पिटल (84283 95544) के नंबर जारी किए गए हैं। वहीं श्री भैरव आई हॉस्पिटल, बिसलपुर का संपर्क नंबर 02933-244137 एवं मोबाइल 91164 83794 बताया गया है।
