
PALI SIROHI ONLINE
वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ को लेकर निकाली
जल चेतना यात्रा
तालाब पर किया श्रमदान भूमि पूजन कर पालिका अध्यक्ष ने नाव में बैठकर की जल की पूजा अर्चना के बाद जल संरक्षण का लिया संकल्प
तखतगढ 5 जून ;(खीमाराम मेवाडा) गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस एव गंगा दसवी अवसर पर तखतगढ नगर पालिका प्रशासन द्वारा जल चेतना यात्रा, श्रमदान,तालाब की सफाई,जल सरोवर पर जल पूजन, एव दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के साथ ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान संकल्प दिलाया। गुरुवार को 9.30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी एव सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल सांखला, सह प्रभारी आकाश गोमतीवाल जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारीयो के नेतृत्व मे नरेगा श्रमिकों द्वारा हाथों में बैनर लिए नगर पालिका कार्यालय के तालाब तक जल चेतना यात्रा निकाली जहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अतिथियों द्वारा तालाब की पाल पर भूमि पूजन के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर महा आरती की गई। दरमियांन नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नाव में बैठकर तालाब के बीच पहुंचकर पूजा अर्चना कर जल संरक्षण का संकल्प लिया। इससे पूर्व नरेगा श्रमिकों द्वारा तालाब की सफाई एवं श्रमदान कर वृक्षारोपण के लिए खड़े खुदवाए गए। और पालिका कार्मिकों द्वारा महाराणा प्रताप एवं सविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओ की साफ-सफाई करवाई करवा कर विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दसवीं को धूमधाम से मनाया गया।
— जल संरक्षण-जन अभियान’ संकल्प दिलाया, तत्पश्चात उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा नरेगा श्रमिको एवं नगर पालिका कर्मचारियों सहित नगर वासियों को मैं संकल्प लेता/लेती हूँ कि जल का संरक्षण करूंगा/करूंगी। दैनिक जीवन में जल का विवेकपूर्ण उपयोग करूंगा / करूंगी और अपव्यय नहीं करूंगा/करूंगी। अपने परिवार, समाज और कार्यक्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाऊंगा / फैलाऊंगी। वर्षा जल संग्रहण और संरक्षण को प्रोत्साहित करूंगा / करूंगी।
पारंपरिक जल स्त्रोतों कुएँ, बावडी, तालाब आदि के संरक्षण और पुनर्जीवन में सहयोग करूंगा/करूंगी। भावी पीढियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल एवं पर्यावरण संरक्षण, हरियालो राजस्थान, स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने में योगदान दूंगा/दूंगी जल- जंगल-जन-एक प्राकृतिक बंधन अभियान में अपने कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा से पालन करूंगा/करूंगी।”जल है तो कल है, यही मेरा संकल्प है।” का संकल्प दिलाया।