उम्मेदपुर-पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो किसान घायल, टेक्टर लेकर सुमेरपूर मंडी जा रहे थे किसान
PALI SIROHI ONLINE
विक्रमसिह बालोत/खीमाराम मेवाडा
नेशनल हाईवे 325 पर पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो किसान घायल
उम्मेदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के सुगालिया बालोतान की सरहद में नेशनल हाईवे 325 पर बुधवार को सुबह नौ बजे के लगभग सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो किसान घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार हरजी निवासी ट्रैक्टर चालक पुखराज मीणा, किसान नगाराम व किसान थानाराम मीणा ट्रैक्टर-ट्रॉली में चने की बोरियां भरकर सुमेरपुर मंडी की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कुलरों से भरी ओवरलोड पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और किसान नगाराम चने कि बोरियों के नीचे दब गया, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे में किसान थानाराम मीणा भी घायल हो गए।
ट्रैक्टर चालक पुखराज मीणा ने बताया कि पीछे से तेज गति से आ रही ओवरलोड पिकअप ने अचानक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और दोनों किसान घायल हो गए।
सूचना मिलते ही उम्मेदपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई दीपसिंह राठौड़ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए नगाराम को तखतगढ़ से आगे सुमेरपुर रेफर कर दिया गया, वहीं थानाराम मीणा का भी अस्पताल में उपचार कराया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
https://www.instagram.com/reel/DVu1Q-Tk3Gi/?igsh=cTMzYTFjaGx3bzZ6
वीडियो





