• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी आगः डिवाइडर पारकर दूसरी सड़क पर जा घुसा जलता हुआ ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 21, 2026
in Local
0
उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी आगः डिवाइडर पारकर दूसरी सड़क पर जा घुसा जलता हुआ ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर-पिण्डवाड़ा हाईवे पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक आग के गोले में बदल गया। गोगुंदा इलाके में भव्या पैलेस के ठीक सामने यह हादसा हुआ।

गनीमत यह रही कि ट्रेलर के चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और अपनी जान बचा ली। अगर चालक थोड़ी भी देर करता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना 1:30 बजे की है। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेलर गोगुंदा से उदयपुर की तरफ काफी तेज गति से जा रहा था। सफर के दौरान अचानक ट्रेलर के इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में ट्रेलर धू-धू कर जलने लगा और दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया।जब चालक को अहसास हुआ कि आग अब बेकाबू हो चुकी है और केबिन से बाहर निकलना ही एकमात्र रास्ता है, तो उसने मौत को सामने देख चलते हुए ट्रेलर से ही नीचे छलांग लगा दी। चालक के कूदते ही बिना ड्राइवर का यह जलता हुआ ट्रेलर पूरी तरह अनियंत्रित हो गया। रफ्तार तेज होने के कारण ट्रेलर डिवाइडर को पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ जा पहुंचा।

हाईवे पर अचानक एक जलते हुए ट्रेलर को अपनी ओर आता देख दूसरी तरफ से आ रहे वाहन चालकों के हाथ-पांव फूल गए। वहां मौजूद लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर ही छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। यह तो शुक्र है कि उस वक्त सामने से कोई दूसरा वाहन ट्रेलर की चपेट में नहीं आया, वरना कई जानें जा सकती थीं।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और बड़गांव पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस का जाब्ता तुरंत मौके पहुंचा। उदयपुर से पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने करीब 1 घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

ट्रेलर में आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है।

Previous Post

पाली-35 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, गर्दन टूटी: निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर खड़ा था, दीवार भी टूटकर ऊपर गिरी

Next Post

जिला कलेक्टर परिवारजनो के साथ पहुचे आशापुरा धाम दर्शन कर कि फुजा अर्चना

Next Post
जिला कलेक्टर परिवारजनो के साथ पहुचे आशापुरा धाम दर्शन कर कि फुजा अर्चना

जिला कलेक्टर परिवारजनो के साथ पहुचे आशापुरा धाम दर्शन कर कि फुजा अर्चना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page