• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, टक्कर से दूर उछलकर गिरे, मौके पर ही मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मारी, जिससे तीनों उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर आगे जाकर पलट गया। ट्रेलर लदे कट्टे सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

यह हादसा उदयपुर-नाथद्वारा नेशनल हाईवे पर चीरवा टनल से ठीक पहले शाम करीब 5:30 बजे हुआ। सूचना मिलने पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया- तीनों शव को एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाए गए हैं। फिलहाल तीनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। ट्रेलर राजसमंद से उदयपुर की तरफ आ रहा था।

ट्रेलर की रफ्तार बहुत तेज थी उसने पीछे से बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने सड़क पर ही तड़पते हुए दम तोड़ दिया। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Previous Post

विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने गुड़ा मंगलियान की पीड़ित महिला को 2 लाख का चेक किया सुपुर्द, पति की करंट से हुई थी मौत, महिला की पीड़ा सुन विधायक भी हुए भावुक

Next Post

वेरा विलपुर में दिनदहाड़े मकान में चोरी:सोने-चांदी के गहने और नकदी पार, आधार कार्ड फाड़कर झाड़ियों में फेंके

Next Post

वेरा विलपुर में दिनदहाड़े मकान में चोरी:सोने-चांदी के गहने और नकदी पार, आधार कार्ड फाड़कर झाड़ियों में फेंके

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page