• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरकारी स्कूल टीचर पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप: बेड टच और अश्लील बातें करने की शिकायत, प्रिंसिपल ने किया APO

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 17, 2026
in Local
0
सरकारी स्कूल टीचर पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप: बेड टच और अश्लील बातें करने की शिकायत, प्रिंसिपल ने किया APO

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर के एक थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में एक टीचर द्वारा उसी स्कूल की छात्रा के साथ छेड़कानी का मामला सामने आया है। थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि आरोपी 58 वर्षीय थर्ड ग्रेड टीचर है। उसके खिलाफ 11वीं कक्षा की छात्रा से छेड़कानी की शिकायत मिली है। पीड़ित बेटी के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

इसमें बताया कि टीचर स्कूल में छात्रा को गलत तरीके से छूता था। ऐसी हरकत वह कई बार कर चुका। साथ ही उससे अश्लील बातें करता था। छात्रा असहज मसूसस करती थी और टीचर की हरकत से परेशान हो चुकी थी। उसने अपने परिजनों को ये बातें बताईं तो परिजनों ने पुलिस के साथ स्कूल प्रिंसिपल को भी इसकी शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया और आगे मामले की जांच में जुटी है।

स्कूल टीचर को किया एपीओ

इधर, शिकायत मिलने के बाद आरोपी टीचर को एपीओ करते हुए सीबीईओ कार्यालय भेज दिया है। प्रिंसिपल ने बताया कि 9 फरवरी से मेरी ड्यूटी ज्वाइंट डायरेक्टर कार्यालय में थी। मुझे स्कूल के सेकंड इंचार्ज से फोन के जरिए घटना का पता लगा। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर आरोपी टीचर को एपीओ कर दिया। आज मैं स्कूल पहुंचा हूं और आगे की जांच कर रहा हूं।

Previous Post

पाली-डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी, पुलिस को पीछा करते देख गाड़ी छोड़ भागे तस्कर

Next Post

घर से 10 लाख के गहने लेकर विवाहिता गायबःपति ने दर्ज कराई रिपोर्ट, बिना बताए निकली; जांच में जुटी पुलिस

Next Post

घर से 10 लाख के गहने लेकर विवाहिता गायबःपति ने दर्ज कराई रिपोर्ट, बिना बताए निकली; जांच में जुटी पुलिस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page