PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर।उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक द्वारा पढ़ाई के बहाने 13 साल की लड़की से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। लड़की की मां और मौसी ने आरोपी से बात की तो उन्हें हत्या की धमक दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। सूरजपोल थाने के एसआई दिनेश पाटीदार ने बताया कि घटनाक्रम को लेकर महिला ने रिपोट दर्ज कराई है।
इसमें बताया कि उनकी 13 साल की बेटी है। घर के सामने रहने वाला अभिषेक अटवाल बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। बेटी भी वहीं पढ़ने जाती है। अभिषेक कई दिनों से बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। डर के कारण बेटी ने कई दिनों तक कुछ नहीं बताया। लेकिन कुछ दिन पहले उसने ट्यूशन जाना बंद कर दिया।
कारण पूछने पर बेटी ने बताया कि सभी बच्चों के जाने के बाद अभिषेक उसे रोकता था। फिर पढ़ाई के बहाने अश्लील हरकतें करता था। मां ने बड़ी बहन को यह सब बताया। दोनों ने आरोपी से इस बारे में बात की तो उसने बोला कि उसने खुद पर लगे आरोप झूठे बताते हुए बेटी के थप्पड़ मारने की बात कही। साथ ही हमें जान से मारने की धमकी भी दी। इधर, पुलिस मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।
यह भी पड़े