PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर के ऋषभदेव इलाके में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मोर को पकाकर खाने की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों में एक कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष है, जिसके खेत पर यह नॉनवेज पार्टी की जा रही थी। ब्लॉक अध्यक्ष एक हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त के साथ वहीं मौजूद था। मामला रविवार देर शाम को ऋषभदेव के बीलख गांव का है। पुलिस तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।
ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि
” रविवार शाम को मुखबीर से सूचना मिलने पर एक खेत पर पहुंचे तो वहां मोर को मारकर उसको पकाकर खाने की तैयारी हो रही थी। यह खेत कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल का था। रूपलाल, हिस्ट्रीशीटर अर्जुन के साथ वहीं था। पुलिस ने रूपलाल, अर्जुन और राकेश को गिरफ्तार किया। इस खेत पर एक कमरा बना था, जिस पर तीनों लोग नॉनवेज पार्टी कर रहे थे।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने नॉनवेज पार्टी के इरादे से खेत पर मोर का शिकार किया था। उसके मांस को पकाकर वहीं खाने का प्लान था। पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सेम्पलिंग की। वन विभाग ने भी अपनी पुष्टि कि मोर का शिकार हुआ है।


