PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-उदयपुर शहर के बदनोर की हवेली में मंशापूर्ण हनुमान जन्मोत्सव का रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। यहां पर 23 अप्रैल को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इससे पहले हनुमानजी के लिए 56 भोग तैयार किया जा रहा है। मंशापूर्ण मित्र मंडल की और से होने वाले इस आयोजन को लेकर पूरी टीम तैयारियों में जुटी है और इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए दिन रात लगे हुए है। यहां पर पूजा के बाद 101 कारीगर 56 भोग बनाने में जुटे है।मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल ने बताया कि जन्मोत्सव के तहत 22 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ सुबह 7:15 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन सुबह तक चलेगा। 23 को सुबह 6 बजे महारुद्राभिषेक, 7:30 बजे पंचामृत अभिषेक, 10:30 बजे भव्य पाग महोत्सव और कलश यात्रा रहेगी।
आयोजन के दौरान मंशापूर्ण हनुमान को 551 मीटर की पग धराई जाएगी। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, बग्गियां, श्री राम बालाजी की विभिन्न झांकियां और अखाड़ा प्रदर्शन भी रहेगा। जन्मोत्सव को लेकर भक्त द्वारा 21,000 लड्डुओं का भोग धाराया जाएगा।
आयोजन को लेकर घंटाघर से लेकर गुलाब बाग तक भव्य रोशनी की सजावट की गई है। बरसाना मथुरा वाले ग्रुप की ओर से रामलीला का संगीतमय मंचन किया जा रहा है। 23 अप्रैल को भव्य जन्मोत्सव पर हेमराज राष्ट्रीय व्यायाम शाला में महाआरती होगी और उसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगाछप्पन भोग बनाने में पूरी सात्विकता का ख्याल रखा गया है, 101 कारीगरों को 2 जोड़ी कोरे वस्त्र दिए गए हैं, जिनको पहन कर ही छप्पन भोग बनाया जा रहा है। रोज सुबह सभी कारीगर दूधतलाई में स्नान कर धुले हुए वस्त्र पहन कर फिर छप्पन भोग बनाने में लगे है और ये भोग हनुमान जी को 23 अप्रैल को जन्मोत्सव के दिन धराया जाएगा।