• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दो बाइक की भिड़ंत में जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0
दो बाइक की भिड़ंत में जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर। गोगुंदा-ओगणा मार्ग पर शनिवार शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोगुंदा से उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

थानाधिकारी रामरूप मीणा ने बताया कि झांक गांव निवासी शंभुराम पुत्र होमाराम, छगनलाल पुत्र देवा गमेती और कुंती का लेवा निवासी बाटूराम पुत्र हुसा गरासिया एक ही बाइक पर सवार होकर झाड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झांक गांव निवासी होनाराम पुत्र नवाराम दूसरी बाइक से ओगणा से गोगुंदा की तरफ आ रहा था। गोगुंदा-ओगणा मार्ग पर दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि 20 फीट दूर जा गिरे युवक
प्रत्यक्ष रूप से हादसा बेहद भीषण था। दोनों बाइक के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवार युवक उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे। हादसे में शंभुराम, छगनलाल और बाटूराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार होनाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इससे मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

सिरोही की फैक्टरी में करते थे काम
समाजसेवी नेगाराम गरासिया ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक सिरोही में एक फैक्टरी में काम करते थे। रक्षाबंधन के अवसर पर वे अपने घर आए हुए थे। शनिवार को तीनों एक बाइक से किसी काम के सिलसिले में बाजार गए थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।पुलिस ने रविवार को तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

पोस मशीन का टेंडर आचार संहिता में फंसा, 4.34 करोड़ लाभार्थियों के गेहूं वितरण पर संकट

Next Post

आबूरोड में मैक्स जीप और बाइक की टक्करः एक महिला घायल, जीप के बोनट में फंसी बाइक

Next Post
आबूरोड में मैक्स जीप और बाइक की टक्करः एक महिला घायल, जीप के बोनट में फंसी बाइक

आबूरोड में मैक्स जीप और बाइक की टक्करः एक महिला घायल, जीप के बोनट में फंसी बाइक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page