• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

साधु बनकर पुलिस ने पकड़ा 22 साल से फरार इनामी-डकैतः कपड़े से भरा कंटेनर लूटा था; 12 बार चकमा दे चुका था बदमाश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर पुलिस ने 22 साल से फरार 10 हजार रुपए के इनामी डकैत देवीसिंह कंजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंकखुर्द इलाके में छिपा था। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए साधु का हुलिया बना लिया था।

मामला साल 2004 का है, जब आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उदयपुर के पास कंटेनर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तब से पुलिस इसकी तलाश में थी, लेकिन आरोपी बार-बार चकमा देकर फरार हो जाता था। गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

एसपी अमृता दुहन के निर्देश विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुराने मामले की फाइल खोली और आरोपी तक पहुंचने का प्लान बनाया।

1.22 साल पहले कपड़ों से भरा कंटेनर लूटा था

प्रशिक्षु RPS रामकुमार भादू ने बताया- 29 जुलाई 2004 की रात को कंटेनर ड्राइवर रविंद्र कुमार यादव कपड़ों की गांठें लेकर सूरत से जयपुर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे जब वे पडुणा पहुंचे, तो बदमाश देवीसिंह कंजर ने साथियों के साथ मिलकर ने टाटा सूमो गाड़ी कंटेनर के आगे लगा दी।

करीब 10-12 बदमाश आए और ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने ड्राइवर और खलासी के हाथ-पैर बांध दिए और उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर मक्के के खेत में डाल दिया। इसके बाद बदमाश कपड़ों से भरा कंटेनर लूटकर ले गए थे।2. इनाम बढ़ा, रणनीति बदली, तब मिली सफलता

एएसआई मनोहर सिंह ने बताया- गोवर्धनविलास थाना पुलिस की टीम पिछले कई सालों से देवीसिंह की तलाश में मध्यप्रदेश के देवास जा रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था।

मामला गंभीर होने के कारण पहले इस पर 2 हजार का इनाम रखा गया था, जिसे साल 2023 में बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया गया। इस बार प्रशिक्षु आरपीएस रामकुमार भादु के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने इस बार शातिर बदमाश को पकड़ने के लिए अलग रणनीति अपनाई। एएसआई मनोहर सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल जसवंत सिंह और दिनेश कुमार की टीम देवास के चिड़ावद गांव पहुंची। वहां पुलिसकर्मियों ने साधु का भेष धारण किया और गांव के बाजार में रेकी शुरू की। टीम ने मंदिरों के पुजारियों से भी गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई।3. खेत में छिपने की कोशिश नाकाम, शातिर अपराधी गिरफ्तार

थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस रामकुमार भादू ने बताया- 10 अप्रैल को सुबह पुलिस को सटीक सूचना मिली कि देवीसिंह अपने खेत की तरफ जाने वाला है। पुलिस टीम तुरंत उसके घर के बाहर पहुंच गई। हालांकि, साधु के वेश में आए लोगों को देखकर शातिर बदमाश को भनक लग गई और वह घर के पीछे बाड़े में छिपने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने घेरा डालकर उसे वहीं दबोच लिया।

पकड़ा गया आरोपी देवीसिंह कंजर (57) शातिर अपराधी है। मध्यप्रदेश के टोंक खुर्द थाने में भी कई मामले दर्ज हैं। इस केस में 5 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। इस मामले में हर बार आरोपी देवीसिंह पुलिस को चकमा देकर उनके फरार हो रहा था, जबकि पुलिस ने पहले भी एक दर्जन बार टीम ने उसे पकड़ने की कोशिशे की थी।

Previous Post

विवाहिता की संदिग्ध हालत मौत मामले में पति गिरफ्तारः राजपूत समाज ने किया था थाने का घेराव

Next Post

पाली के डूंगरपुर में आग से जिंदा जले तीन मवेशी, 2 झुलसेः बाड़े से अचानक उठी थी लपटें

Next Post

पाली के डूंगरपुर में आग से जिंदा जले तीन मवेशी, 2 झुलसेः बाड़े से अचानक उठी थी लपटें

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page