PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-लोकसभा चुनाव से पहले मेवाड़ में विपक्षी पार्टी के नेताओं का भाजपा जॉइन करने का सिलसिला जारी है। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में उदयपुर की मावली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। चित्तौड़गढ़ से सांसद पद के उम्मीदवार सीपी जोशी रविवार को मावली विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर आए थे।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को बीजेपी की सदस्यता जॉइन करवाई। इनमें मावली पंचायत समिति के पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेश पालीवाल, साकरोदा बडियार से पंचायत समिति सदस्य पति उमाशंकर गुर्जर और खेमली के पूर्व सरपंच वगत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। बता दें, सीपी जोशी का यह मावली में अंतिम दौरा था। वे इसके बाद संसदीय क्षेत्र के बेगू, बड़ी सादड़ी, निम्बाहेडा आदि जगहों पर दौरा करेंगे।
ये भी पढे
उदयपुर से पूर्व विधायक सहित कई नेता कर चुके बीजेपी जॉइन
सप्ताहभर पहले उदयपुर के मांगीलाल जोशी, दिनेश माली और गजेन्द्र सिंह सामर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके साथ ही कांग्रेस नेता डॉ पृथ्वीराज चौहान भी भाजपा में शामिल हुए थे। मांगीलाल जोशी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्ष 2023 में उदयपुर शहर से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे थे।
भाजपा में रहते हुए तत्कालीन गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया से उनकी लंबे समय तक सियासी अनबन थी। जिसके चलते वे वर्ष 2018 में उन्होंने भाजपा छोड़कर जनता सेना जॉइन कर ली थी। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व जनता सेना पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर ने भी जयपुर में भाजपा जॉइन की थी।