PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-भूपालपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बोलेरो गाडी की चपेट में आने से 5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार वाहन की टक्कर से 5 वर्षीय चेतन गमेती पिता राजू गमेती की मौत हो गई। बच्चे का परिवार भूपालपुरा में किराए के मकान में रहता है। पिता राजू गमेती सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।
थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि आरोपी चालक का पता लगाने के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही शहर के आसपास नाकाबंदी करा दी गई है। बच्चे के शव को सरकारी एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया है। जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था बच्चा, तभी मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार चेतन गमेती अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। तभी वहां से सफेद कलर की बोलेरो तेज रफ्तार में गुजरी। जिसने बच्चे को चपेट में ले लिया। गाड़ी के नीचे आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बावजूद वाहन चालक नहीं रुका। वह टक्कर मारते हुए फरार हो गया। पड़ोस में लोगों ने सड़क पर घायल बच्चे को देखा तो परिजनों को सूचना दी।
परिजन घायल बच्चे को देखकर वेसुध होने लगे। बच्चे को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढे