• April 2, 2026

टैंकर ने 12 वाहनों को टक्कर मारीः दो कार और बाइक बुरी तरह पिचक गई, घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में एक बेकाबू टैंकर ने सड़क पर 12 से ज्यादा वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन एक-दूसरे से भिड़ते गए। टैंकर की रफ्तार इतनी तेज थी कि दो कार और बाइक बुरी तरह पिचक गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

घटना देबारी हाईवे पर पावर हाउस के सामने की है। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से साइड कराया गया।

प्रतापनगर थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया-बेकाबू टैंकर ने 12 से ज्यादा वाहनों को चपेट में लिया है। इसमें 4 से 5 कार, लोडिंग टेंपो, बाइक आदि शामिल हैं। हादसे में 6 लोग घायल हैं। सभी को एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक जांच में टैंकर के ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।यहीं सुबह केमिकल से भरा बेकाबू टैंकर पलटा था

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर आज केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर का अचानक टायर फट गया था।

इसके बाद डिवाइडर से टकराते हुए रॉन्ग साइड जाकर सड़क पर पलट गया। इससे सड़क पर केमिकल का रिसाव हो गया। वहीं टैंकर और केबिन अलग-अलग हो गए। हादसा सुबह 11 बजे प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पावर हाउस स्थित आर्ची गेलेक्सी के सामने का है।टायर फटते ही तेज धमाके से हुई आवाज

गनीमत रही कि हाईवे पर ज्यादा वाहनों की आवाजाही नहीं थी। एक कार चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। टैंकर ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। हाईवे पर टैंकर का टायर फटते ही तेज धमाके की आवाज हुई। टैंकर के पलटने पर सड़क पर केमिकल का रिसाव शुरू हो गया। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने की दो फायर ब्रिगेड को बुलाया। वहीं पुलिस ने सड़क से केमिकल को साफ करवाया। इस दौरान कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही को बंद किया। रास्ता साफ होने पर ही ट्रैफिक को निकाला गया।

About The Author

You cannot copy content of this page