• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

युवती का अपहरण करने पहुंचे बदमाशों से भिड़े परिजन, दो स्कॉर्पियो में आए 9 किडनैपर, हथियार लेकर घर में घुसे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बालोतरा-बालोतरा में युवती का अपहरण करने पहुंचे बदमाशों से युवती के घरवाले भिड़ गए। बदमाशों को जान बचाकर भागना पड़ा। एक बदमाश ने फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। पिस्टल की मैगजीन गिर गई।घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि 9 बदमाश दो स्कॉर्पियो से उतरे। हाथ में डंडे और पिस्टल लेकर पास के घर में जाने लगे। यह देख मैदान में खेल रहे बच्चे चीखते हुए घर के अंदर भाग गए। बच्चों की आवाज सुनकर मकान में मौजूद परिजन आंगन में आ गए। घर के अंदर खड़े बदमाशो से परिजन भिड़ गए।

युवती के भाई ने बाहर पड़े लोहे के स्टैंड से बदमाशों पर हमला कर दिया। परिजनों को देखकर दौड़ते हुए बाहर भागे और गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए।

घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बुधवार शाम करीब 7 बजे की है। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर 4 बदमाशों को हिरासत में लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है।

बालोतरा एसपी रमेश ने बताया- डेढ़ महीने पहले पहले कल्याणपुर थाने में एमपीआर (गुमशुदगी) दर्ज हुई थी। जिस पर युवती को डिटेन किया गया था। युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई थी। इससे नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती को किडनैप करने का प्लान बनाया था।

हथियारों से लैस बदमाश घर में घुसे

डीएसपी शिशपाल ने बताया- एक गांव में युवती के अपहरण की कोशिश की गई थी। 9 बदमाश दो स्कॉर्पियो में सवार होकर हथियारों के साथ आए थे। घटना के समय घर पर युवती के माता-पिता, तीन भाई और बहनें मौजूद थीं।

जानिए वीडियो में क्या है

वीडियो में दिख रहा है कि 9 बदमाश दो स्कॉर्पियो में आए। घर के बाहर गाड़ी रूकी, जिसमें से 7 बदमाश उतरे। एक बदमाश मेन गेट पर खड़ा हो गया, जबकि 6 घर के अंदर घुसे। हथियारों से लैस बदमाशों को देख घर के बाहर मैदान में खेल रहे बच्चे चिल्लाते हुए दौड़कर अंदर कमरों में जा घुसे।

तेज आवाजें सुनकर परिजन बाहर आए

तेज आवाजें सुनकर घर के बाकी लोग आंगन में आए। इतने में एक बदमाश हाथ में पिस्टल और दूसरा बदमाश हाथ में डंडा लेकर आंगन में घुस गया। युवती का भाई जैसे ही कमरे से बाहर निकला बदमाश पीछे की तरफ भागे।

एक बदमाश ने पिस्टल लोड कर चलाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। युवती के भाई ने पास रखे लोहे के स्टैंड से बदमाशों पर हमला करने लगा। घर के बाकी लोगों के आने पर बदमाश घबरा गए और बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गए। इस दौरान एक मैग्जीन घटनास्थल पर गिर गई।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी विकास कुमार और डीएसपी शिशपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि इलाके में नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Previous Post

तखतगढ़ में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का अलग-अलग गुटों में जोरदार स्वागत

Next Post

टैंकर ने 12 वाहनों को टक्कर मारीः दो कार और बाइक बुरी तरह पिचक गई, घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया

Next Post

टैंकर ने 12 वाहनों को टक्कर मारीः दो कार और बाइक बुरी तरह पिचक गई, घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page