• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ANTF टीम ने 62 लाख का डोडा चूरा पकड़ा: 20 KM तक किया पीछा, अंधेरे का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो जंगल में छोड़ भागे तस्कर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 62 लाख रुपए कीमत का डोडा चूरा बरामद किया है। टीम ने तस्करों का करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया, जिसके बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

टीम ने राजसमंद की केलवा पुलिस के सहयोग से गाड़ीसे अवैध 4 क्विंटल 13 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। फिलहाल फरार तस्करों की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ANTF के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। राजसमंद जिले से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा की बड़ी खेप स्कॉर्पियो कार में छिपाकर मारवाड़ की तरफ ले जाई जा रही थी, जिसे बरामद किया गया।

जंगल में स्कॉपियो छोड़कर फरार हो गए तस्कर

IG विकास कुमार ने बताया कि सबसे पहले सूचना उदयपुर ANTF टीम को मिली कि RJ-27 UC2333 नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में मेवाड़ से माल भरकर गोगुंदा, केलवा, रणकपुर के रास्ते मारवाड़ ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद टीम की ओर से सिविल ड्रेस में निगरानी रखी गई।

जब स्कॉर्पियो दिखी तो ANTF टीम ने तुरंत स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू कर दिया और आगे केलवा थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान केलवा पुलिस और उदयपुर ANTF ने 20 किलोमीटर तक स्कॉर्पियो सवार तस्करों का पीछा किया, लेकिन तस्कर नाकाबंदी तोड़ते हुए अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठा स्कॉर्पियो छोड़कर भाग गए। जब कार कीतलाशी ली गई तो उसमें से 4 क्विंटल 13 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया।

एएनटीएफ पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि कार्रवाई में शामिल रही टीम को विशेष कार्यक्रम के दौरान एएनटीएफ मुख्यालय पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Previous Post

पाली-शिक्षा पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की सादगी, बस से रवाना हुए कोटा, प्रधानमंत्री की सादगी से प्रभावित दिलावर

Next Post

भूखंड में मिला युवक का शवः बदबू आने पर लोगों ने देखा, दो-तीन दिन पुरानी है लाश

Next Post
भूखंड में मिला युवक का शवः बदबू आने पर लोगों ने देखा, दो-तीन दिन पुरानी है लाश

भूखंड में मिला युवक का शवः बदबू आने पर लोगों ने देखा, दो-तीन दिन पुरानी है लाश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page