PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही -जोधपुर-साबरमती-जोधपुर वंदे भारत रेल सेवा 24 नवंबर को रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने आपातकालीन मरम्मत कार्य के चलते यह निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इस कारण ट्रेन सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।
रद्द की गई सेवाओं में गाड़ी संख्या 12461, जोधपुर-साबरमती वंदे भारत रेल सेवा और गाड़ी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर वंदे भारत रेल सेवा शामिल हैं। दोनों ट्रेनें 24 नवंबर को अपने निर्धारित समय पर संचालित नहीं होंगी।
