PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को खत्म हो गया। इसके बाद मौसम साफ नजर आया। साथ ही अब गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर देगी।
रविवार की रात को 47 किमी प्रति घंटे की गति से हवा के साथ हल्की बूंदा-बांदी हुई हैं। जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन का तापमान गिरकर 36.7 डिग्री व रात का तापमान 22.2 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना हैं।
जिले 2 अप्रैल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के बाद से आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही शुरू थी। जिसके प्रभाव से तापमान में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। शनिवार के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में 1.6 डिग्री गिरावट होकर 36.7 डिग्री व रात के तापमान में 2.5 डिग्री गिरावट होकर 22.2 डिग्री पर पहुंचा। रविवार की रात का तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को दिन का तापमान 38.3 व रात का तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेष आंनद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो चुका हैं। अब आगामी दिनों में मौसम साफ रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन का तापमान 42 डिग्री व रात का तापमान 27 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना हैं।
ये भी पढे