PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जल संसाधन विभाग सहायक अभियन्ता कार्यालय तखतगढ मे एक और नवीन पदस्थापन जेईएन रस्मीला विश्नोई ने संभाली जिम्मेदारी
हरियालो राजस्थान के तहत किया पौधारोपण
तखतगढ 28 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा जारी तबादला आदेशों मे जल संसाधन उपखण्ड तखतगढ़ में रिक्त पदो पर अधिकारियों के पदस्थापन और स्थानांतरण करने के बाद मंगलवार को एक और सांचौर से तखतगढ स्थानांतरण हुई कनिष्ठ अभियन्ता रस्मीला विश्नोई ने बागडोर संभाल ली है। विश्नोई के दोपहर को जल संसाधन विभाग सहायक अभियन्ता कार्यालय तखतगढ पहुंच ने पर सहायक अभियन्ता राकेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता रवींद्र कुमार द्वारा पद ग्रहण करवाकर मुह मीठा करवाया। बाद जल उपभोक्ता संगम अध्यक्ष भीमसिंह बलाना,चेलाराम कुमावत,लादुसिह सेदरीया एव एलडीसी गणेशाराम मीणा द्वारा हाथो मे पुष्प माला देकर स्वागत सत्कार किया गया। जबकी इन से पूर्व 14 जुलाई को कोटडा से तखतगढ़ मे कनिष्ठ अभियंता रवींद्र कुमार एवं वृत्त पाली से एलडीसी गणेशाराम मीणा पद संभाल चूके है।
हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण किया
इस अवसर पर सहायक अभियंता राकेश कुमार,कनिष्ठ अभियंता रस्मीला विश्नोई,रवींद्र कुमार, एलडीसी गणेशाराम मीणा,
जल उपभोक्ता संगम अध्यक्ष चेलाराम कुमावत, भीमसिंह बलाना, लादुसिह सेदरीया द्वारा डाक बंगाला परिसर मे हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


