• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बलाना में 4 लोगों पर जानलेवा हमले का मामले मे पौने दो माह बाद पुलिस ने और 4 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

बलाना में 4 लोगों पर जानलेवा हमले का मामले मे पौने दो माह बाद पुलिस ने और 4 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

आज करेंगे न्यायालय में पेश पुलिस ने पूर्व मे 3 आरोपियों को जेल भेज चुकी है

तखतगढ 29 जून (खीमाराम मेवाडा) पौने दो माह पूर्व बलाना गांव में बलाना में 4 लोगों पर लोहे के सरियो से जानलेवा हमले के मामले मे पुलिस ने सोमवार को हमले मे शामिल और 4 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। जिनके आज मंगलवार को सक्षम न्यायालय सुमेरपुर मे पेश किया जाएगा। इस से पूर्व पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार पुत्र हिमताराम मीणा, सुरेश कुमार पुत्र शेषाराम मीणा व कांतिलाल पुत्र रंगनाराम मीणा निवासीगण दूजाना को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज चूकी है। सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारो आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में किया जाएगा।

जांच अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के बलाना गांव में 9 मई को को बाबूलाल मीणा, जितेन्द्र कुमार मीणा, मांगीलाल मीणा एवं पुराराम मीणा पर लोहे की सरियों और रॉड से हमला किया गया था। हमलावरों ने सीधे सिर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले मे पुलिस ने 2 जून को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस तीनों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने मामले मे शामिल और सोमवार को आरोपी अरविंद कुमार, भगाराम, श्रवण कुमार, चेनाराम मीना निवासी दूजाना को गिरफ्तार किए है। चारो को आज मंगलवार को न्यायालय सुमेरपुर पेश किया जाएगा।

Previous Post

पाली के ग्राम सिसरवादा की बेटी अरुणिमा जैतावत चीन में करेंगी भारतीय स्कूल वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page