• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-मजदूर अधिकारों को लेकर बीएमएस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मजदूर अधिकारों को लेकर बीएमएस का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

पाली, जालोर, सिरोही सहित पूरे प्रदेश में जिला कलेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम सौंपे ज्ञापन

तखतगढ 17 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को मजदूरों एवं कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन अभियान आयोजित किया गया। इसी क्रम में जालोर जिला मुख्यालय पर बीएमएस पदाधिकारियों एवं विभिन्न संबद्ध संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरी ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन बड़ी संख्या में श्रमिक आज भी कम वेतन, असुरक्षित रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा के अभाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी, आशा, मिड-डे मील एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) सहित सभी स्कीम वर्कर्स को श्रमिक का दर्जा देने, सम्मानजनक मानदेय एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

जिला अध्यक्ष सुनील चौहान ने EPS-95 की न्यूनतम पेंशन ₹7,500 करने, इसे VDA एवं आयुष्मान भारत से जोड़ने तथा न्यूनतम वेतन ₹30,000, ESI सीमा ₹42,000 एवं EPF सीमा ₹30,000 करने की मांग रखी।

जिला मंत्री इंदर सुथार ने संविदा एवं ठेका कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन लागू करने तथा श्रमिकों का शोषण करने वाले ठेकेदारों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

जिला संगठन मंत्री महिपाल ने केंद्र सरकार से भारतीय श्रम सम्मेलन (ILC) बुलाकर ट्रेड यूनियनों के साथ सार्थक संवाद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार की स्थिरता को प्राथमिकता दिया जाना आवश्यक है।

आशा यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन मालवीय ने कहा कि यदि श्रमिकों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो बीएमएस लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनील चौहान, जिला मंत्री इंदर सुथार, जिला संगठन मंत्री महिपाल, आशा संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन मालवीय, जिला उपाध्यक्ष नीतू सहित विभिन्न पंजीकृत यूनियनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

नगर निकाय चुनाव 2026′ सुमेरपुर, तखतगढ नगर पालिका की निकाली गई वार्ड आरक्षण लॉटरी

Next Post

पालड़ीजोड़ में गोगाजी महाराज का 20वां वार्षिक मेला धूमधाम से संपन्न

Next Post
पालड़ीजोड़ में गोगाजी महाराज का 20वां वार्षिक मेला धूमधाम से संपन्न

पालड़ीजोड़ में गोगाजी महाराज का 20वां वार्षिक मेला धूमधाम से संपन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page