• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-एक युवक पर शराब के नशे में विवाद के बाद जानलेवा हमला, चार घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

एक युवक पर शराब के नशे में विवाद के बाद जानलेवा हमला, चार घायल

तखतगढ़ 10 मई (खीमाराम मेवाडा) कस्बे के खारचियावास गौरव पथ निवासी एक युवक पर शराब के नशे में विवाद के बाद जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाना तखतगढ़ में रिपोर्ट पेश कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थी मुकेश कुमार पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी खारचियावास ने रिपोर्ट में बताया कि वह जेसीबी ऑपरेटर का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि 8 मई की रात्रि को दूजाना निवासी रमेश कुमार पुत्र हिम्मताराम मीणा ने शराब के नशे में मुकेश एवं उसके भाई जितेन्द्र कुमार को फोन कर अश्लील गालियाँ दी तथा जान से मारने की धमकियाँ दी।

रिपोर्ट के अनुसार मुख्य आरोपी रमेश कुमार आदतन झगड़ालु प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो शराब के नशे में लोगों के साथ बेवजह मारपीट करना तथा अवैध वसूली जैसे कार्य करने का आदी बताया गया है। आरोप है कि 9 मई को आरोपी रमेश कुमार बोलेरो गाड़ी लेकर शराब के नशे में पूरे दिन मुकेश को तलाशता रहा तथा लगातार फोन कर धमकियां देता रहा।

दोपहर करीब 3 बजे आरोपी रमेश, भगाराम, श्रवण, सुरेश, कानाराम, अरविंद, चैनाराम सहित अन्य 5-6 लोग लोहे के सरिये एवं रॉड लेकर कथित रूप से मुकेश के घर में घुस गए और घर में तोड़फोड़ करते हुए गाली-गलौच की। आरोपियों ने मुकेश एवं उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी।

घर में मौजूद महिलाओं द्वारा मुकेश एवं जितेन्द्र के दूजाना में जेसीबी कार्य पर होने की जानकारी देने के बाद आरोपी वहां से रवाना होकर बलाना रोड स्थित शराब के ठेके के सामने एकत्रित हो गए।

इसी दौरान बाबूलाल, जितेन्द्र एवं मांगीलाल मुकेश को लेने दूजाना की ओर जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 325 पर वागाराम मीणा की टायर पंचर दुकान के समीप आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और लोहे के सरियों व रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पुराराम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जबकि उसका घटना से कोई संबंध नहीं बताया गया है।

हमले में बाबूलाल, जितेन्द्र, मांगीलाल एवं पुराराम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को तत्काल राजकीय अस्पताल तखतगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर भगवान महावीर अस्पताल सुमेरपुर रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि गंभीर घायल पुराराम मीणा निवासी बलाना एवं जितेन्द्र मीणा की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें भगवान महावीर अस्पताल से हायर सेंटर अहमदाबाद रेफर किया गया है। दोनों के सिर पर प्राणघातक चोटें बताई जा रही हैं तथा उनका उपचार जारी है।

पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जुर्म धारा 126(2), 115(2), 189(2), 329(3), 324(2), 351(2) बीएनएस मे दजॅ कर जांच पत्रावली हेड कांस्टेबल पदमाराम के हवाले कर दी है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

नाडोल के मोहनसिंह राजपुरोहित बने विप्र फाउंडेशन बाली के जिलाध्यक्ष, बाली देसुरी सुमेरपूर रानी तहसील भी की सामिल

Next Post

मारवाड़ जंक्शन- कार पलटी: पाली परीक्षा देने जा रहे थे पति-पत्नी; दोनों सुरक्षित,सूर्यनगर चौराहे के पास हादसा

Next Post
मारवाड़ जंक्शन- कार पलटी: पाली परीक्षा देने जा रहे थे पति-पत्नी; दोनों सुरक्षित,सूर्यनगर चौराहे के पास हादसा

मारवाड़ जंक्शन- कार पलटी: पाली परीक्षा देने जा रहे थे पति-पत्नी; दोनों सुरक्षित,सूर्यनगर चौराहे के पास हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page