PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
श्री दक्ष प्रजापति कुमावत विकास सेवा संस्थान का 11वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 21 को
कमलेश्वर महादेव कुमावत धर्मशाला प्रांगण में होगा आयोजित तैयारीया शुरू
तखतगढ 16 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) सिरोही जिले की पावन धरा शिवगंज तहसील के अंतर्गत काम्बेश्वर महादेव काना कोलर स्थित कुमावत धर्मशाला प्रांगण में परम श्रध्देय गोविन्द वल्लभदासजी महाराज के आर्शीवाद से दक्ष प्रजापति कुमावत विकास सेवा संस्थान पाली जालौर सिरोही मुख्यालय सुमेरपुर के के सानिध्य में ग्यारवां आदर्श सामूहिक विवाह समारोह फाल्गुन सुदी चतुर्थी शनिवार 21 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर दक्ष प्रजापति कुमावत विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष चंपालाल चांदोरा विकास सेवा संस्थान के समस्त पदाधिकारी गण एवं प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा पत्रिका आमंत्रण सहित कार्य स्थल के संपूर्ण व्यवस्था को लेकर तैयारियां युधिष्ठिर पर शुरू कर दी गई है।
पाली जालौर सिरोही जिलों के हर ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रिका आमंत्रण वितरण करते तखतगढ़ पहुंचने पर संस्थान के पदाधिकारी ने बताया कि कमलेश्वर महादेव मंदिर कुमावत धर्मशाला प्रांगण में 21 फरवरी को 11वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन बड़े ही धूमधाम से आयोजित होने जा रहा है। उन्होने बताया कि इस बार पाली जालौर सिरोही जिले के कुल 13 वर वधु परिणय सूत्र की डोर में बंधेंगे।
इस प्रकार रहेगी परंपरा की रस्म
पदाधिकारी ने बताया कि सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार 21 फरवरी को सर्वप्रथम गणेश स्थापना
सुबह 06:15 बजे होगी। खुशी के साथ सुबह 06:30 बजे वर-वधु आगमन होगा जहा स्वागत तोरण विदना 08:00 बजे और 8.15 बजे पंडित चेतन दवे द्वारा हस्त मिलाप एव सात फेरो के साथ वर वधु परिणय सूत्र मे बंधेंगे। और 10.15 बजे
प्रतिभोज समारोह आयोजित होगा।
तिथियों व भामाशाही का स्वागत
कार्यक्रम के दौरान 11:00 बजे विवाह समारोह के अतिथि एवं भामाशाह राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोरारामजी कुमावत, सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार, दशरथभाई चतुर भाई प्रजापति अहमदाबाद, लक्ष्मण मालवीया, अम्बालाल समाजसेवी, बागसीन, जवानाराम कांसा समाज सेवी धनापुरा,अध्यक्ष : कुमावत नवयुवक मण्डल सेवा समिति,
मोहनलालज कुमावत, खिमाराम पुनामाराम मेवाड़ा उपाध्यक्ष : श्री कुमावत सेवा ट्रस्ट, ओढव, ताराचन्द टांक मंत्री : श्री कुमावत सेवा ट्रस्ट, ओढव, ओटाराम समाजसेवी, वेरारामपुरा का बहुमान कार्यक्रम के बाद दोपहर 2.15 बजै वर वधु को
आर्शीवाद समारोह के साथ 4.15 बजे विदाई दी जाएगी। संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन ललित बड़वाल एवं छोगाराम कासा करेंगे
चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सेन का ग्रामीणों ने किया स्वागत, जिला स्तर पर सम्मानित होने पर ग्रामीणों में खुशी
https://palisirohionline.in/chamunderi-rahul-sen//
