• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-जनगणना प्रगणकों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 8, 2026
in Local
0
तखतगढ-जनगणना प्रगणकों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जनगणना प्रगणकों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजन

तखतगढ 8 मई (खीमाराम मेवाडा) भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 16.05.2026 से 14.06.2026 तक की जाएगी। मगराज चौधरी चार्ज अधिकारी नगर जनगणना अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, तखतगढ़ द्वारा अवगत करवाया गया कि नगर पालिका सभागार में कार्यालय प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला कलक्टर द्वारा मनोनीत दो फील्ड ट्रेनर पुरण कुमार प्राचार्य, रा.उ.मा.वि. बलाना एवं विक्रम जानी उप प्राचार्य कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवम् प्रकाश डाबी जनगणना सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं तुलसीराम राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा आज दिनांक 08.05.2026 को द्वितीय बैच के 38 जनगणना सुपरवाईजर / जनगणना प्रगणकों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तर्गत द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्रदान किया गया। जिसमें सभी जनगणना सुपरवाईजर / प्रगणकों द्वारा प्रशिक्षण में बढ़ चढ़क भाग लिया गया एवं जनगणना कार्य से संबंधित संशय वाले प्रश्न प्रस्तुत किए गए

जिस पर दोनों जनगणना फिल्ड ट्रेनर द्वारा सभी सुपरवाईजर / प्रगणकों के प्रश्नों के सन्तोषप्रद प्रतिउत्तर देकर सन्तुष्ट किया गया। दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक जनगणना निदेशालय जयपुर द्वारा समय-समय पर जारी परिपत्रों एवं निर्देशानुसार स्व गणना का कार्य किया जाना हैं जिसमें सभी सरकारी विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से स्व गणना का कार्य स्वयं मोबाईल / कम्प्यूटर से माध्यम से किया जाना है जिसमें चरणबद्ध तरीके से पहले Censusindia.gov.in टाईप कर बेबसाईट खोलकर फिर Self Enumeration पर क्लिक कर फिर भाषा चुनकर आगे बढे फिर मोबाईल नंबर से रजिस्ट्रेशन करे फिर ओटीपी डालकर वेरिफाई करे उसके बाद चरणबद्ध तरीके से 01 से 34 तक पूछे गए सवालों के सही एवं पूरे जवाब वेरिफाई करते हुए आगे बढ़ना हैं

जिससे स्व गणना करने वाले की SE ID बनेगी जिसको सुरक्षित रखना होगा। SE ID से दी हुई जानकारी प्रमाणित होगी। स्व गणना करना बहुत आसान हैं सिर्फ कुछ 14 से 15 मिनट लेता हैं। पालिका अधिकारीगण / कर्मचारीगण के साथ अन्य अनुबन्धित कार्मिकों द्वारा आज कुल 84 स्व गणना की गई। नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा विभिन्न चौराहों पर होर्डिंग लगाकर एवं घर घर कचरा संग्रहण वाहन द्वारा जनणना जिंगल बजाकर तखतगढ़ के आमजन को स्व गणना हेतु प्रेरित किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक संख्या में स्व गणना का कार्य हो सके एवं आमजन में जागरूकता उत्पन्न हो सकें। पालिका कार्मिकों द्वारा भी आमजन को स्व गणना हेतु जागरूक किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में अतिरिक्त चार्ज अधिकारी आकाश कुमार (कनिष्ठ अभियन्ता) नियमित सहायक गोपाराम चौहान, (कनिष्ठ सहायक) नगर पालिका तखतगढ सहित पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।

Previous Post

आबूरोड में स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार: 1.45ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Next Post

पढे आज शनिवार का आपका राशिफ़ल

Next Post
पढे आज शनिवार का आपका राशिफ़ल

पढे आज शनिवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page