PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नगर पालिका के स्वयं के संसाधन बने कबाड़, जरूरत पड़ने पर मांग रहे भीख,लाखों रुपए की एमटीआर 4 साल से रिपेयरिंग के अभाव में कबाड़ डाल रखी है,आवश्यकता होने पर सुमेरपुर से मंगवाया जाता है एमटीआर मशीन
तखतगढ 19 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में नगर वासियों लिए के किसी भी समय उनके निवास स्थान पर शौचालय का गटर भर जाने या नगर मे बने सुलभ कॉम्प्लेक्स के गड्डो को खाली करने की सुविधा के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा तकरीबन 13 वर्ष पूर्व खरीदा गया एमटीआर मशीन तकरीबन 4 महीनों से रिपेयरिंग के अभाव में पानी की टंकी के नीचे नगर पालिका द्वारा कबाड़ डाल रखा है। लेकिन अब जरूरत पड़ने पर सुमेरपुर या अन्य नगरपालिकाओ से भीख मांग कर काम चलाया जा रहा है।
ऐसा ही नजारा गुरूवार को देखने को मिला है। की मुख्य बाजार में बना सुलभ कांप्लेक्स का गडडा पूरी तरह ओवरफ्लो होकर गंदगी सड़क पर फैलने की सुचना पर सुमेरपुर से एमटीआर मंगवाकर खाली करवाया गया। जबकि कई मर्तबा नगर वासियों के जरूरत पड़ने पर स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा कभी सुमेरपुर तो कभी शिवगंज से भीख मांग कर एमटीआर मशीन मंगवाया जा रहा है। जिस से आमजनता को कम से कम 10 से 12 हजार रूपयो का नुकसान वहन करना भारी पड रहा है। लेकिन स्वयं की एमटीआर मशीन 4 साल से रिपेयरिंग के लिए कबाड मे जंग खा रही है। अगर यह एमटीआर मशीन अनउपयोगी है। तो क्या पालिका प्रशासन फिर से नया खरीदने के जुगाड मे नया टेंडर जारी करेगा या कोटेशन के जुगाड मे है।
आपको बता दे कि लगातार 10 वशोॅ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पालिका में पिछले बोर्ड के कार्यकाल मे एक और बिना टेंडर कोटेशन के आधार पर लाखो रुपए खर्च कर सार्वजनिक स्थानों पर बने सुविधा केदो की सफाई के लिए जेंडर मशीन खरीदा था। उक्त जेंडर मशीन में भी लाखों रुपए का भ्रष्टाचार का मामला उजागर हो चुका है। मगर उसको भी अब एमटीआर मशीन के पास कबाड़ में डाल दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में नगर वासियों के घरों में शौचालय का गटर भर जाने पर उसे खाली करवाने के लिए करीबन 13 वर्ष पूर्व तखतगढ़ नगर पालिका प्रशासन द्वारा लाखों रुपए खर्च एमटीआर मशीन को ही खरीद लिया था। उसके बाद कभी भी किसी के निवास पर शौचालय का गटर भर जाने पर सूचना के बाद नगरपालिका कार्मिकों द्वारा एमटीआर मशीन से खाली करवाया जाता था।
जिसकी मात्र 5000 नगर पालिका द्वारा रसीद काटी जा रही थी। जिससे आमजन को अच्छी सुविधा भी मिल गई थी। लेकिन अब पिछले 4 वषोॅ से तकनीकी खराबी के कारण वही एमटीआर मशीन रिपेयरिंग के अभाव मे कबाड़ बन रही है। इसी दरमियान यदि किसी नगरवासी को आवश्यकता पड़ने पर तखतगढ़ नगर पालिका प्रशासन द्वारा कभी सुमेरपुर नगरपालिकाओं से भीख मांग कर एमटीआर मशीन मंगवाया जा रहा है। जिस का करीबन 10 से 12 हजार रूपए का नुकसान आमजनता को वहन करना मुश्किल हो रहा है।

