तखतगढ-एलपीजी किल्लत की खबरों के बीच जिला एवं उपखण्ड प्रशासन सतर्क,एसडीएम एवं रक्षक विभाग की टीम ने तखतगढ़ गैस एजेंसी का किया निरीक्षण
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
एलपीजी किल्लत की खबरों के बीच जिला एवं उपखण्ड प्रशासन सतर्क,एसडीएम एवं रक्षक विभाग की टीम ने तखतगढ़ गैस एजेंसी का किया निरीक्षण
5 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई में 8 घरेलू सिलेंडर सहित एक चूल्हा किया जब्त दुकानदारों में मची हडकंप
तखतगढ 14 माचॅ (खीमाराम मेवाडा) ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की संभावित किल्लत की खबरों को देखते हुए जिला एवं उपखंड प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में राज्य सरकार के निर्देश और पाली जिला कलेक्टर के आदेश पर शनिवार को को सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार एवं रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक जितेंद्र कुमार सहित पुलिस जाप्ता ने तखतगढ़ पहुंचकर गैस एजेंसी का निरीक्षण किया और गैस वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर गैस आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही गैस बुकिंग करवाई थी।
और अगले दिन उन्हें सिलेंडर मिल गया। इस पर एसडीएमने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी नहीं होने दी जाए। इस दौरान उप तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, अनिल शाह, गैस एजेंसी संचालक दलपत सिंह तथा पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। तत्पश्चात प्रशासनिक टीम ने स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड क्षेत्र में भी निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान 4 दुकानों एव फालना रोड स्थित मीट के ढाबे पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर कुल 8 घरेलू सिलेंडर एव एक चुल्हा जब्त किए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



