• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगज- ज्वैलर से लूट, सोने चांदी नकदी से भरा बैग लूट भागे बाइक सवार 2 युवक, सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात यूवक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 14, 2026
in Local
0
शिवगज- ज्वैलर से लूट, सोने चांदी नकदी से भरा बैग लूट भागे बाइक सवार 2 युवक, सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात यूवक

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही-शिवगंज कस्बे में बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक ज्वैलर से सोने, चांदी और नकदी से भरा बैग लूट लिया गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार शिवगंज निवासी हिम्मतमल सोनी (80) अपनी दुकान खोलने के लिए बैग लेकर पहुंचे थे। बैग में लगभग 4 किलो चांदी, सोने के जेवर, 15,000 रुपए नकद और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

जैसे ही हिम्मतमल सोनी दुकान पर पहुंचे, एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही शिवगंज थानाधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने पीड़ित और आसपास के लोगों से जानकारी ली।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लुटेरे जवाई नदी की कच्ची रपट होते हुए सुमेरपुर की ओर फरार हुए हैं।

लूट की इस वारदात से सोनी समाज सहित अन्य व्यापारियों में भी आक्रोश है। थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Previous Post

तखतगढ-एलपीजी किल्लत की खबरों के बीच जिला एवं उपखण्ड प्रशासन सतर्क,एसडीएम एवं रक्षक विभाग की टीम ने तखतगढ़ गैस एजेंसी का किया निरीक्षण

Next Post

SDM ने तखतगढ़-गैस गोदाम ऑफिस का निरीक्षण किया, विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ घरेलू सिलेंडर जब्त किए

Next Post

SDM ने तखतगढ़-गैस गोदाम ऑफिस का निरीक्षण किया, विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ घरेलू सिलेंडर जब्त किए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page