PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ आयुर्वेदिक औषधालय में 3 साल से डॉक्टर का पद रिक्त, मात्रक कंपाउंडर के भरोसे, 25 हजार आबादी कै साथ साथ आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के मरीज भी परेशान
तखतगढ 26 मार्च (खीमाराम मेवाडा) केंद्र व राज्य सरकारें भले ही आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के दावे कर रही हों, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। सुमेरपुर उपखंड के तखतगढ़ सीएचसी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिछले तीन वर्षों से बिना डॉक्टर के संचालित हो रहा है। जिससे क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी के साथ साथ आसपास ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीज को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार औषधालय केवल एक कंपाउंडर के भरोसे चल रहा है। जो सप्ताह में मात्र दो दिन—मंगलवार और गुरुवार को ही उपस्थित रहता है। ऐसे में मरीजों को नियमित उपचार नहीं मिल पा रहा और उन्हें निजी अस्पतालों या दूरस्थ चिकित्सा केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है।
नगरवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में स्थानीय विधायक एवं आयुर्वेदिक विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब एक बार फिर जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को शिकायत देकर शीघ्र आयुर्वेद चिकित्सा की नियुक्ति की मांग की जाएगी, ताकि आमजन को राहत मिल सके।


