पढे आज गुरुवार का आपका राशिफ़ल
PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल: स्वास्थ्य में सुधार संभव है। काम की धीमी गति परेशान कर सकती है। पारिवारिक रिश्तों में चल रही खींचतान दूर होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाग्योदय की संभावना बनेगी।
वृष शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा: अनावश्यक टकराव से तनाव बढ़ सकता है। उच्च अध्ययन में बेहतर प्रदर्शन के आसार हैं। संतान के कॅरियर संबंधी चिंता का समाधान हो सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें। धैर्य बनाए रखें।
मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा: सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। साझेदारी में बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में गतिरोध संभव है। है। यात्रा लाभदायक हो हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की उम्मीद है।
कर्क शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला: विरोधियों को मात देने में कामयाबी मिलेगी। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों से मुलाकात प्रसन्नतादायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व हासिल करेंगे।
सिंह शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा सुख-सुविधा के सामान पर खर्च संभव है। बुजुगों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। कारोबारी विस्तार की संभावना बनेगी। नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी।
कन्या शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी: खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे। कार्यस्थल पर नोकझोंक से मन दुखी होगा।
तुला;शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी: आपका अड़ियल रवैया रिश्तों में तनाव पैदा कर सकता है। राजनीतिक सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रभाव जमाने के चक्कर में सबका विरोध झेलना पड़ सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
वृश्चिक शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कारोबारी यात्रा लाभदायक रहेगी। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ की संभावना बनेगी। धन की कमी से अटके काम फिर शुरू कर सकते हैं। शांत रहें।
धनु शुभ अंक 2, शुभ रंग कालाः प्रसत्रतादायक समाचार मिलेंगे। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायक रहेगा। विरोध कर रहे लोगों के चलते काम में मुश्किल हो सकती है।
मकर शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी : खर्च की अधिकता के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा। अनजान पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। अधिकारों को लेकर संघर्ष करना पड़ेगा।
कुंभ शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : उधार दिया धन वसूलने में सफल रहेंगे। सपने पूरे करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। धार्मिक यात्रा संभव है। साझेदारी में नया काम शुरू करने का मन बनेगा। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
मीन शुभ अंक १, शुभ रंग सफेद : कार्य सिद्धि के योग हैं। कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार के प्रयास सफल रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक मामले में सोच-समझकर फैसला लें, राह आसान होगी।

