• April 4, 2026

ठंडी बेरी के केसाराम गरासिया प्रदेश बीजेपी ST मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य बने

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के नाना के निकट ठंडी बेरी पंचायत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक खबर सामने आई है। पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि केसाराम गरासिया को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अहम जिम्मेदारी मिली है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस कार्यकारिणी में ठंडी बेरी के सरपंच प्रतिनिधि केसाराम गरासिया को विशेष स्थान दिया गया है।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा द्वारा जारी सूची में केसाराम गरासिया को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

केसाराम गरासिया के इस मनोनयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जनजाति वर्ग के हितों को मजबूती मिलेगी।

नाना बीजेपी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने कहा कि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं की अनुस्सा पर यह नियुक्ति न केवल ठंडी बेरी पंचायत बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हम सभी केसाराम गरासिया को बधाई देते है

About The Author

You cannot copy content of this page