• April 22, 2026

ठंडी बेरी ग्राम में आदिवासी बेटियों के लिए 2.80 करोड़ रुपए से बनेगा छात्रावास

PALI SIROHI ONLINE

ठंडी बेरी ग्राम में आदिवासी बेटियों के लिए 2.80 करोड़ रुपए से बनेगा छात्रावास

सिरोही-सिरोही | अब आदिवासी बालिकाओं को बड़े कस्बों में रहकर पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी के अनुमोदन के बाद विभाग ने पिंडवाड़ा पंचायत समिति के ठंडी बेरी गांव में नवीन जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।

स्वीकृति के बाद जल्द ही निर्माण के लिए 2.80 करोड़ जारी किए गए हैं। छात्रावास बनने के बाद यहां 50 बालिकाओं के रहने की व्यवस्था होगी। निर्माण से दूरस्थ और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों की बेटियों को आवासीय सुविधा मिलेगी। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा। पढ़ाई के लिए सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। ग्रामीण लंबे समय से आदिवासी क्षेत्र में बालिकाओं के लिए छात्रावास की मांग कर रहे थे। छात्रावास नहीं होने से अभिभावक बालिकाओं को उच्च अध्ययन के लिए बड़े कस्बे में नहीं भेज पाते थे। पहाड़ी क्षेत्र होने से आना-जाना भी मुश्किल होता था। अब छात्रावास बनने के बाद आदिवासी बेटियों को फायदा मिलेगा।

You cannot copy content of this page