PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक पदों पर दो माह पूर्व हुए चुनाव के रविवार की देर शाम को चुनाव परिणाम जारी हुई, जिसमे रेवदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के नेता हर्षल अग्रवाल ने दूसरी बात जीत हासिल की।
यूथ कांग्रेस चुनाव प्रबंधन द्वारा जारी परिणाम में रेवदर विधानसभा अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, जिसमे हर्षल अग्रवाल को 1973 वोट मिले, वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी निखिल जोशी को 1393 व हर्षद देवासी को 224वोट मिले। इस प्रकार चुनाव परिणाम में हर्षल अग्रवाल 580 वोट से विजयी होकर विधानसभा अध्यक्ष पद पर काबिज हुए।
चुनाव परिणाम में निखिल जोशी, हर्षद देवासी और चोपाराम मेघवाल विधानसभा उपाध्यक्ष बने। इसी प्रकार ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विनोद सिंह सोलंकी विजयी हुए।
नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष हर्षल अग्रवाल ने जीत का श्रेय युवा साथियों एवं कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ साथ विधायक मोतीराम कोली, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, पीसीसी महासचिव हरीश चौधरी, जिलाध्यक्ष लीलाराम गरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णवीरसिंह रोहुआ, नगर अध्यक्ष नरगिस कायमखानी को देते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से जीत हासिल हुई है।





