PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा तखतगढ़
दुल्हन की शादी के बाद पैसों को लेकर हुआ विवाद दूल्हा और बाराती तखतगढ़ और आहोर थाना में लगाते रहे चक्कर
तखतगढ 10 मई :(खीमाराम मेवाड़ा) शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर हुए अबुज सावो मे ब्याव शादी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां तखतगढ़ के निकटतम आहोर तहसील के हरजी गांव में दुल्हन की शादी के बाद पर और वधु दोनों पक्षों में पैसों की बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया और दुल्हन को साथ नहीं भेजने से नाराज दुल्हा और बाराती आहोर से तखतगढ़ थाने में चक्कर लगाते रहे। और अपना अपना हल्का क्षेत्र नहीं होने से उम्मेदपुर से तखतगढ़ और तखतगढ़ से आहोर थाने धकेलते रहे।
तखतगढ़ थाना हेड कांस्टेबल जगदीश बिश्नोई ने बताया कि शुक्रवार सुबह तखतगढ़ कस्बे के टास्कावास बस्ती से भील समाज की बारात आहोर तहसील के हरजी गांव पहुंची थी। जहां दूल्हा दुल्हन की शादी के बाद वर वधु दोनों पक्षों में पूर्व में रुपए एक लाख का लेन-देन हुआ था। लेकिन दुल्हन की शादी के बाद और पैसों की मांग करने पर दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। विवाद के कारण दुल्हन को साथ नहीं भेजने के कारण दूल्हा और सभी बाराती आहोर हलके के उमेदपुर चौकी पहुंचे जहां से उमेदपुरा पुलिस ने तखतगढ़ थाना भेजा था। लेकिन घटना स्थल आहोर थाना हलके के उमेदपुर चौकी अंतर्गत होने से उनको वापस आहोर थाना भेज दिया है